Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » मुरादाबाद में ‘यूपी राइज 2026’ का महामंच, टीएमयू के तीन स्टार्टअप्स ने मारी बाजी
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    मुरादाबाद में ‘यूपी राइज 2026’ का महामंच, टीएमयू के तीन स्टार्टअप्स ने मारी बाजी

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादाबाद, 1 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन और युवाओं को नवाचार एवं उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में ‘यूपी राइज 2026’ सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार और टाइम्स नेटवर्क की सहभागिता में ‘संवाद, संकल्प, सफलता’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने अपने स्टार्टअप आइडिया और बिजनेस मॉडल पेश किए।प्रतियोगिता की शुरुआत 100 टीमों से हुई, जिनमें से तीन चरणों की स्क्रीनिंग के बाद 15 टीमें फाइनल में पहुंचीं।

    तकनीकी मूल्यांकन के बाद डेंटल कॉलेज की ‘ओरल केयर इनोवेटर्स’ टीम ने पहला स्थान हासिल किया और 25 हजार रुपये का चेक जीता। टीम ने पानी के नियंत्रित दबाव से जीभ की सफाई करने वाला प्रोटोटाइप तैयार किया है, जिसका उद्देश्य मुंह की दुर्गंध समेत जीभ से जुड़ी समस्याओं को कम करना है।डेंटल कॉलेज की ही ‘सॉकेट सेवर्स’ टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। समर्पिता गाबा और आशिका जैन की टीम ने दांत निकालने के दौरान होने वाले दर्द और जटिलताओं को कम करने के लिए विशेष इंजेक्शन तकनीक पर काम किया है। वहीं कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज की ‘टीम वास्तव’ तीसरे स्थान पर रही। तन्मय, विनीत, कार्तिक और नमन की टीम ने सड़क हादसों में बेहोश मरीज की मेडिकल हिस्ट्री अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एसओएस आधारित मेडिकल डेटा सिस्टम विकसित किया है।

    टीएमयू के कुलपति डॉ. वी.के. जैन ने बताया कि विश्वविद्यालय में 16 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और नवाचार, रचनात्मकता व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘यूपी राइज’ जैसे मंच युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।कार्यक्रम में ‘शक्ति क्षेत्र’ भी बनाया गया, जहां विद्यार्थियों ने विकसित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को लेकर अपने विचार साझा किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किट, उपहार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

    Dental College Entrepreneurship Innovation Moradabad Self Reliant Uttar Pradesh Startup Student Startups Technology Tirthankar Mahaveer University TMU UP RISE 2026 uttar pradesh yogi adityanath Young Entrepreneurs
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleThe Vvaan: मुजफ्फरपुर के थिएटर में दिखा छठ का रंग, दर्शकों ने उतारे जूते-चप्पल
    Next Article iPhone 17 Price: Flipkart Big Billion Days Sale में ₹79,999 तक मिल सकता है फोन
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.