Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » गांवों को विकास की अंतिम सीढ़ी नहीं, आत्मनिर्भर यूपी की पहली इकाई मानकर काम कर रही सरकार: सीएम योगी
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    गांवों को विकास की अंतिम सीढ़ी नहीं, आत्मनिर्भर यूपी की पहली इकाई मानकर काम कर रही सरकार: सीएम योगी

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम स्वराज और ग्रामीण विकास को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले। गांवों के नाम पर राजनीति होती रही, लेकिन व्यवस्था में न पारदर्शिता थी और न ही जवाबदेही। आय और जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों को तहसील, थाना और जिला मुख्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे।सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने गांवों को अराजकता और जातिवाद की आग में झोंका तथा गांवों को केवल वोट बैंक समझा, उनकी राजनीति के कारण गांव पीछे रह गए।

    उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गांव को विकास की अंतिम सीढ़ी नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की पहली इकाई मानकर काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में सरकार ने ग्रामीण व्यवस्था में बदलाव किया है। प्रदेश के 57,600 ग्राम सचिवालयों में ई-ग्राम स्वराज, डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू है। ग्राम सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों के कामकाज को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया गया है।सीएम योगी के मुताबिक ग्राम सचिवालयों के संचालन से प्रत्येक गांव में 5 से 7 रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं, जबकि 11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार के लिए ग्राम स्वराज कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के सपनों के गांव और उसकी आत्मनिर्भरता का संकल्प है। सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश ही सरकार के ग्राम स्वराज की परिकल्पना है।

    CM YOGI Digital Gram Secretariat Digital Library e-Gram Swaraj Gandhi Jayanti Gram Panchayat Gram Secretariat Gram Swaraj Panchayat Development Rural Development Rural Employment Self-Reliant Uttar Pradesh uttar pradesh yogi adityanath
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर खादी आश्रम से की खरीदारी, सीएम योगी ने गमछा खरीद कर किया भुगतान!
    Next Article CM Yogi News: ग्राम स्वराज पर सीएम योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- ‘सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव और आत्मनिर्भर यूपी’
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.