Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » प्रयागराज में अतीक के साढ़ू इमरान पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, परिवार के सदस्य भी गैंग में शामिल
    Crime Uttar Pradesh

    प्रयागराज में अतीक के साढ़ू इमरान पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, परिवार के सदस्य भी गैंग में शामिल

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraOctober 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद उसके करीबियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अब अतीक के साढ़ू मोहम्मद इमरान और उसके परिवार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस एफआईआर में मोहम्मद इमरान को गैंग का लीडर बताया गया है, जबकि उसके दोनों भाई जीशान उर्फ जानू और मोहम्मद कामरान के साथ मां जाहिदा बेगम को गैंग का सदस्य नामजद किया गया है। मामले की जांच पुलिस आयुक्त ने एसीपी अतरसुइया को सौंपी है।

    पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी और कुर्क जमीन पर अवैध कब्जा करते थे और फर्जी बैनामे के जरिए लोगों को जमीन बेचकर धोखाधड़ी करते थे। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि गिरोह के सदस्य इस तरह अवैध तरीके से धन अर्जित करते थे। विरोध करने पर धमकी, गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने के प्रयास और लूट जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरोह के खिलाफ करेली थाने में वर्ष 2025 और 2026 के दौरान सात मुकदमे दर्ज हुए हैं। इन मामलों में धोखाधड़ी, कूटरचना, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।

    वहीं, अतीक के करीबियों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण यानी पीडीए की कार्रवाई भी जारी है। शुक्रवार को पीडीए ने अतीक के करीबी खालिद जफर की अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

    Atiq Ahmed Atiq Ahmed Gang bulldozer action crime news Fake Registry Gangster Gangster Act Government Land Illegal Property Kareli Police Khalid Zafar Land Fraud Mafia Mohammad Imran PDA Prayagraj prayagraj Prayagraj News UP Crime UP police Uttar Pradesh Police
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleबृजभूषण शरण सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस कर रही ‘डिस्ट्रक्टिव पॉलिटिक्स’
    Next Article पटना का कचरा बनेगा कमाई का जरिया, सौर ऊर्जा से चलेंगे कृषि फीडर; CM सम्राट चौधरी ने गिनाईं विकास की योजनाएं
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.