नई दिल्ली: TVS Motor Company ने अपने प्रीमियम परफॉर्मेंस स्कूटर TVS Ntorq 150 को नेपाल के बाजार में लॉन्च कर दिया है। स्कूटर को स्पोर्टी डिजाइन, 149.7cc इंजन और एडवांस कनेक्टेड फीचर्स के साथ पेश किया गया है। नेपाल में इसकी शुरुआती कीमत 3,69,900 नेपाली रुपये बताई गई है।
149.7cc इंजन से मिलेगा दमदार प्रदर्शन
TVS Ntorq 150 में 149.7cc का सिंगल-सिलेंडर, थ्री-वाल्व एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 13.2 PS की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक स्कूटर 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार करीब 6.3 सेकंड में पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 104 kmph है।
प्रोजेक्टर हेडलाइट्स से स्पोर्टी लुक
Ntorq 150 का डिजाइन स्टील्थ एयरक्राफ्ट से प्रेरित बताया गया है। इसके फ्रंट में MULTIPOINT प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एयरोडायनामिक विंगलेट्स और स्पोर्टी टेल लैंप दिए गए हैं। स्कूटर में एक्सपोज्ड हैंडलबार और स्पोर्टी एग्जॉस्ट भी मिलता है, जो इसके डिजाइन को अलग लुक देता है।

50 से ज्यादा SmartXonnect फीचर्स
स्कूटर की सबसे खास खूबियों में इसका कनेक्टेड टेक्नोलॉजी पैकेज शामिल है। TVS SmartXonnect के जरिए इसमें 50 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इनमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, व्हीकल ट्रैकिंग, लास्ट पार्क्ड लोकेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल भी मौजूद
सुरक्षा के लिहाज से Ntorq 150 में ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है। इसके अलावा हेजर्ड लैंप, क्रैश अलर्ट और इमरजेंसी ब्रेकिंग वार्निंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
22 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज
रोजमर्रा की उपयोगिता के लिए स्कूटर में 22 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ एडजस्टेबल ब्रेक लीवर, E-Z सेंटर स्टैंड, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और USB चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
तीन रंगों में उपलब्ध
नेपाल में TVS Ntorq 150 को Stealth Silver, Racing Red और Turbo Blue रंगों में उपलब्ध कराया गया है। नेपाल में इसकी बिक्री Jagdamba Motors के डीलर नेटवर्क के जरिए की जा रही है।

