Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » हजरतगंज पुलिस पर भानवी सिंह का गंभीर आरोप, कहा- मेरे नाम से दर्ज किया गया मनगढ़ंत बयान
    Breaking News

    हजरतगंज पुलिस पर भानवी सिंह का गंभीर आरोप, कहा- मेरे नाम से दर्ज किया गया मनगढ़ंत बयान

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraOctober 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच प्रक्रिया और पुलिस रिकॉर्ड को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पत्र में भानवी सिंह ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

    भानवी सिंह का आरोप है कि थाना हजरतगंज की 16 मार्च 2025 की केस डायरी में उनके नाम से ऐसा बयान दर्ज किया गया, जो उन्होंने कभी दिया ही नहीं। उनके मुताबिक, कथित बयान में पति और उनकी बहन साध्वी सिंह के संबंधों को लेकर किसी पत्रकार को जानकारी देने और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जैसी बातें दर्ज हैं। भानवी सिंह ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि उस दिन वह अपने खिलाफ दर्ज एक अन्य मामले में लिखित जवाब और दस्तावेज देने के लिए हजरतगंज थाने गई थीं।शिकायत में भानवी सिंह ने दावा किया है कि उनके पास तत्कालीन SHO विक्रम सिंह के कार्यालय में दिए गए दस्तावेजों की रिसीविंग भी मौजूद है। उन्होंने मांग की है कि 16 मार्च 2025 की हजरतगंज थाने की CCTV फुटेज सुरक्षित कराकर जांच में शामिल की जाए और उनके द्वारा दिए गए दस्तावेजों व रिसीविंग का सत्यापन कराया जाए।

    भानवी सिंह ने पुलिस से यह भी पूछा है कि पत्रकार को जानकारी देने या प्रेस कॉन्फ्रेंस करने संबंधी कथित बयान का मूल आधार क्या है। उन्होंने कथित बयान की मूल रिकॉर्डिंग, हस्ताक्षरयुक्त बयान या अन्य स्वतंत्र साक्ष्य सामने रखने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह जांच कराने की मांग की है कि उनके नाम से कथित बयान पुलिस रिकॉर्ड और आरोपपत्र में किसने और किन परिस्थितियों में दर्ज किया। शिकायत में पुलिस अधिकारियों या अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत अथवा जांच प्रक्रिया के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर आपराधिक और विभागीय कार्रवाई की मांग भी की गई है।

    Bhanvi Singh Hazratganj Police lucknow Lucknow Police Police Investigation Raghuraj Pratap Singh Raja Bhaiya Sadhvi Singh UP police uttar pradesh Vikram Singh
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleगोविंदा-कोमल रानी विवाद में राखी सावंत की एंट्री, एक्ट्रेस को बताया ‘पति चोर’; बोलीं- मेरे मुंह मत लगना
    Next Article UP चुनाव से पहले फिर गरमाया श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दा, धर्म संसद में मंदिर निर्माण समेत 12 प्रस्ताव पास
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण

    November 18, 2026

    यूपी में पंचायत चुनाव पर फिर लगा ब्रेक! 6 महीने और बढ़ेगा निवर्तमान प्रधानों का कार्यकाल, योगी कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    November 18, 2026

    कुंडा में राजा भैया की रामकथा में उमड़ा जनसैलाब, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.