Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » बृजभूषण ने आराधना मिश्रा मोना की तारीफ, प्रमोद तिवारी को बताया यूपी का जमीनी नेता
    Political news

    बृजभूषण ने आराधना मिश्रा मोना की तारीफ, प्रमोद तिवारी को बताया यूपी का जमीनी नेता

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraOctober 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ की तारीफ की है। उन्होंने मोना को सज्जन महिला बताते हुए उनके राजनीतिक संस्कारों का श्रेय उनके पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को दिया। हालांकि, बृजभूषण ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला सिर्फ आराधना मिश्रा के नाम पर नहीं होगा, बल्कि चुनाव के मुद्दे व्यापक होंगे।

    एक टीवी चैनल से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने प्रमोद तिवारी की राजनीतिक पकड़ और उनके चुनावी सफर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रमोद तिवारी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जमीन से जुड़े नेताओं में प्रमुख स्थान रखते हैं और लगातार नौ बार विधायक रह चुके हैं। बृजभूषण ने कहा कि आराधना मिश्रा को भी अपने पिता से वही संस्कार और राजनीतिक परवरिश मिली है।

    हालांकि, कांग्रेस के लिए चुनौती की ओर इशारा करते हुए बृजभूषण ने कहा कि विधानसभा चुनाव में लड़ाई सिर्फ मोना के व्यक्तित्व या उनके नाम पर नहीं होगी। उनके मुताबिक चुनाव में राहुल गांधी और कांग्रेस के मुद्दे भी अहम भूमिका निभाएंगे और इसी वजह से कांग्रेस के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा।बता दें कि कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।बृजभूषण शरण सिंह इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर भी सकारात्मक टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने इंडिया अलायंस के संदर्भ में अखिलेश यादव की भूमिका को अहम बताते हुए कहा था कि उनके बिना गठबंधन में सब सूना है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उनकी ताजा टिप्पणी यूपी की सियासत में चर्चा का विषय बन गई है।

    Akhileshyadav AradhanaMishraMona bjp BrijBhushanSharanSingh congress PramodTiwari RahulGandhi UPAssemblyElection UPCongress UPPolitics UttarPradeshPolitics
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleसीएम योगी का भदोही दौरा: 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो का शुभारंभ, 1,340 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
    Next Article यूपी 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य, भदोही के कालीन का बड़ा योगदान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण

    November 18, 2026

    यूपी में पंचायत चुनाव पर फिर लगा ब्रेक! 6 महीने और बढ़ेगा निवर्तमान प्रधानों का कार्यकाल, योगी कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    November 18, 2026

    कुंडा में राजा भैया की रामकथा में उमड़ा जनसैलाब, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.