Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » एक भारत-श्रेष्ठ भारत चाहिए, जातीय खेमों में बंटा भारत नहीं: सीएम योगी
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    एक भारत-श्रेष्ठ भारत चाहिए, जातीय खेमों में बंटा भारत नहीं: सीएम योगी

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraOctober 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजधानी लखनऊ में अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष के तहत प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन किया गया। राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया और भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रदेश के टॉप-10 विद्यालयों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों की भूमिका, नई पीढ़ी में संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का युवा भारत का भाग्य विधाता बनने वाला है। हमें बिखरा हुआ और जातीय खेमों में लड़ता भारत नहीं चाहिए, बल्कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण के लिए काम करना है।

    उन्होंने कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वाली प्रवृत्तियों से सावधान रहने की जरूरत है और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे नई पीढ़ी को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दें।सीएम योगी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज की चेतना और नई पीढ़ी के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक अगर जागरूक होकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें तो भारत को विश्वगुरु बनने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने तक्षशिला, नालंदा और भारत की गुरु-शिष्य परंपरा का उल्लेख करते हुए शिक्षकों से संस्कार और मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

    मुख्यमंत्री ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि 1926 में स्थापित इस संस्था ने यज्ञ और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने 1923 में गीताप्रेस, 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और 1926 में गायत्री परिवार की स्थापना का जिक्र करते हुए कहा कि अलग-अलग रास्तों के बावजूद इन संस्थाओं ने भारतीय समाज में जनचेतना और सनातन मूल्यों को मजबूत करने का काम किया।सीएम योगी ने कहा कि पहले संयुक्त परिवार समाज की बड़ी ताकत हुआ करते थे। संसाधन सीमित होने के बावजूद परिवार के लोग संकट का सामना मिलकर करते थे, लेकिन आज परिवारों में बिखराव बढ़ रहा है। ऐसे समय में सामाजिक और पारिवारिक एकता को मजबूत करने के लिए संस्थाओं की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है।

    उन्होंने गायत्री परिवार से समाज में बढ़ते बिखराव को रोकने और नई पीढ़ी को भारतीय मूल्यों से जोड़ने की दिशा में काम करने की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का जुड़ना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा और संस्कार मिलें तो यही पीढ़ी भारत के भविष्य को मजबूत करेगी। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रदेश के शीर्ष-10 विद्यालयों को सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री ने पर्यावरण और नदियों के संरक्षण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से 2026 तक 275 करोड़ पौधे लगाए गए हैं और इस वर्ष 35 करोड़ पौधरोपण किया गया है। नदियों को मानव शरीर की धमनियों के समान बताते हुए उन्होंने कहा कि जीवनदायिनी नदियों को बचाना और उन्हें अविरल-निर्मल रखना जरूरी है।उन्होंने कहा कि 2047 के भारत के लिए गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, सामाजिक समता, विकसित भारत और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता जरूरी है। हर नागरिक अगर अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार हो जाए तो भारत दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है।

    Akhil Vishwa Gayatri Pariwar CM YOGI Education Ek Bharat Shreshtha Bharat Gayatri Mantra Gayatri Pariwar Indian Culture Indian Culture Knowledge Exam Indian Heritage lucknow Lucknow news National Unity Sanatan Values Teachers Workshop up news uttar pradesh yogi adityanath Yogi Government Youth
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleLucknow में शिक्षक गरिमा कार्यशाला में बोले सीएम योगी, युवा ही भारत का भाग्यविधाता
    Next Article गोविंदा-कोमल रानी विवाद में राखी सावंत की एंट्री, एक्ट्रेस को बताया ‘पति चोर’; बोलीं- मेरे मुंह मत लगना
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण

    November 18, 2026

    यूपी में पंचायत चुनाव पर फिर लगा ब्रेक! 6 महीने और बढ़ेगा निवर्तमान प्रधानों का कार्यकाल, योगी कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    November 18, 2026

    कुंडा में राजा भैया की रामकथा में उमड़ा जनसैलाब, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.