बिहार में जेडीयू के अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच कथित विवाद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अनंत सिंह ने पार्टी में किसी भी तरह के घमासान से इनकार किया है, बुधवार, 7 अक्टूबर को उन्होंने पटना के दीदारगंज से बख्तियारपुर तक रोड शो किया और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के समर्थन में वोट मांगे, इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है और वह जनता के बीच जाकर अनुज सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं, अनंत सिंह ने कहा, “पार्टी में कोई घमासान नहीं है, सब कुछ ठीक है, जनता भगवान है, हम जनता के बीच जा रहे हैं,” उन्होंने कहा कि जनता जब भी उन्हें बुलाएगी, वह हमेशा उसके बीच मौजूद रहेंगे।
अनंत सिंह ने फतुहा में अनुज कुमार सिंह के समर्थन में रोड शो किया, रोड शो महारानी चौक से शुरू हुआ और चौराहा होते हुए दरियापुर से आगे बढ़कर बख्तियारपुर पहुंचकर समाप्त हुआ, रोड शो के दौरान रास्ते में कई जगह समर्थकों ने अनंत सिंह का स्वागत किया। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे, रोड शो के जरिए उन्होंने स्थानीय लोगों से अनुज कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
Also Read – PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल: ‘We Will Do It’ के संकल्प के साथ विकसित भारत का संदेश
अनुज सिंह के लिए मांगा वोट
रोड शो के दौरान अनंत सिंह ने कहा कि वह अनुज कुमार सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच पहुंचे हैं, उन्होंने लोगों से अनुज सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की, एमएलसी चुनाव के बीच अनंत सिंह का यह रोड शो और उनका खुलकर चुनाव प्रचार करना राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है, जेडीयू के अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच कथित विवाद को लेकर पिछले कुछ दिनों से पार्टी के भीतर खींचतान की चर्चाएं सामने आ रही हैं, इसी बीच अनंत सिंह ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है, उनके बयान को पार्टी के भीतर चल रही कथित नाराजगी को शांत करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है, हालांकि, इस पूरे विवाद को लेकर पार्टी की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने की चर्चा भी जारी है।
नीतीश कुमार के आवास पर फिर हुई बैठक
एमएलसी चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर बुधवार को एक बार फिर बैठक हुई, बैठक में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार और एमएलसी संजय गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, बताया जा रहा है कि बैठक में अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद को लेकर भी चर्चा हुई, इससे पहले भी इस मुद्दे पर पार्टी स्तर पर दो बैठकें हो चुकी हैं। हालांकि, अनंत सिंह के रुख में बदलाव नहीं आने की बात सामने आई है, फिलहाल अनंत सिंह के ‘पार्टी में सब कुछ ठीक है’ वाले बयान के बाद बिहार की सियासत में इस विवाद को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
