मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026 में उत्तर प्रदेश से निर्विरोध निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी आठ प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने और राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उत्तर प्रदेश से भाजपा ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। इन सभी आठ प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे उच्च सदन में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने के साथ राष्ट्र की प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगे।
सीएम योगी ने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित सदस्य अपने कार्यों और योगदान से राज्यसभा की गरिमा को और अधिक बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं भी प्रेषित कीं।
