उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बदलाव किया है, पार्टी के अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के कई जिलों के नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं, सूची की घोषणा SC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत की ओर से की गई है, नई नियुक्तियों में मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा और मथुरा समेत कई जिले शामिल हैं, पार्टी की जिला और महानगर इकाइयों में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पश्चिमी यूपी में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
- रामपुर: सुशील दिवाकर
- मुरादाबाद जिला: रविन्द्र सिंह रैदास
- मुरादाबाद महानगर: सिद्धान्त भारती वाल्मीकि
- अमरोहा: महावीर जाटव
- बिजनौर: संजय वाल्मीकि
- सहारनपुर जिला: दुष्यन्त सिंह
- सहारनपुर महानगर: वरदान घावरी
- मुजफ्फरनगर: यशवीर सिंह
- शामली: जगदेव सिंह
- मेरठ जिला: कुलदीप मसूरी
- मेरठ महानगर: विनोद जाटव
- हापुड़: संजय वाल्मीकि
- बागपत: रविन्द्र आर्य
- गाजियाबाद महानगर: अमित तिसावर
- नोएडा महानगर: वेदप्रकाश जाटव
- गौतमबुद्धनगर: अजय वाल्मीकि
- बुलंदशहर: राहुल वाल्मीकि
ब्रज क्षेत्र में भी नए जिलाध्यक्ष घोषित
Also Read – CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का मार्च आज, प्रशांत किशोर बोले- प्रदर्शन रुकने वाला नहीं
बीजेपी ने ब्रज क्षेत्र की जिला और महानगर इकाइयों में भी नई नियुक्तियां की हैं, इसके तहत आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद के पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं।
- आगरा जिला: सोनू दिवाकर
- आगरा महानगर: हर्ष दिवाकर
- मथुरा जिला: सतीश कुमार वाल्मीकि
- फिरोजाबाद जिला: अखिलेश मीतम
चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए बीजेपी संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है, SC मोर्चा में नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की तैयारी में है, नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारी पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने और अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय रखने की होगी, पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र में हुई इन नियुक्तियों के बाद अब नए पदाधिकारियों के सामने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने की चुनौती होगी।
