आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक की ग्रेड-3 श्रेणी में लखनऊ की सान्या सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि एकांश ने कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।वहीं एरोबिक जिम्नास्टिक में लखनऊ के खिलाड़ियों ने सात पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इनमें दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। मिक्स्ड पेयर स्पर्धा में आर्यन और किमायरा चौहान सिंह की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। दीपांशी भृगुदीप ने रजत पदक हासिल किया, जबकि शिवम, आदित्य राज, अर्पित और रीशा मिश्रा ने कांस्य पदक जीतकर टीम की उपलब्धि में योगदान दिया।लखनऊ टीम के इस प्रदर्शन के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के साथ प्रशिक्षकों एवं खेल पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा। इस पूरी प्रतियोगिता में लखनऊ जिम्नास्टिक एसोसिएशन की सचिव ज्योति वर्मा, लखनऊ टीम के कोच शिवम कुमार चौरसिया और टीम मैनेजर वीरेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इनके मार्गदर्शन और सहयोग से खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिला।लखनऊ जिला जिम्नास्टिक टीम की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता ने यह साबित किया है कि उचित प्रशिक्षण, अनुशासन और निरंतर मेहनत के दम पर लखनऊ के खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। निश्चित रूप से यह उपलब्धि आने वाले समय में जिम्नास्टिक से जुड़ने वाले नए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
