मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ की मुश्किलें अब चरम पर पहुंच गई हैं…पहले गैर-जमानती वारंट,और अब सीधे घर की कुर्की का आदेश, जिस ‘रावण’ ने योगी को यूपी की सत्ता से उखाड़ फेंकने की हुंकार भरी थी, आज उसी की सियासत पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है।

क्या अब चंद्रशेखर आजाद को जेल जाना पड़ेगा? और क्या कुर्की के आदेश के बाद अब उनके घर पर चलेगा कानून का हंटर.दरअसल, गाजियाबाद की विशेष MP-MLA कोर्ट ने 17 नवंबर को सुनवाई में पेश न होने पर चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ संपत्ति कुर्की का नोटिस जारी कर दिया है…इससे पहले अक्टूबर 2026 में भी कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था,…लेकिन लगातार समन के बावजूद वे अदालत में हाजिर नहीं हुए,,,यह पूरा विवाद साल 2018 का है, जब चंद्रशेखर सांसद नहीं थे… गाजियाबाद के नूरपुर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार साहिबाबाद के वृंदावन गार्डन में एक शादी समारोह में गए थे… आरोप है कि वहां चंद्रशेखर आजाद अपने करीब 15 हथियारबंद समर्थकों के साथ पहुंचे थे… जब धर्मेंद्र ने शादी में हथियारों की मौजूदगी पर सवाल उठाया, तो चंद्रशेखर,.. गुलजार सिद्दीकी और उनके साथियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की, थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी दी…. इसी मामले में साहिबाबाद थाने में केस दर्ज हुआ था,,,एक तरफ असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन कर चंद्रशेखर यूपी में ‘तीसरा मोर्चा’ बना रहे हैं और खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ इस कानूनी कार्रवाई ने भीम आर्मी खेमे में हलचल बढ़ा दी है…. हालांकि, चंद्रशेखर का कहना है कि वे 17 नवंबर को मुंबई में संसदीय कार्यसमिति की बैठक में व्यस्त थे और सरकार उनके नए गठबंधन से बौखलाकर उन्हें परेशान कर रही है…अब इस मामले में अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होनी है….देखना दिलचस्प होगा कि 8 दिसंबर से पहले चंद्रशेखर कोर्ट में सरेंडर कर राहत पाते हैं या फिर उनकी सियासी राहें और मुश्किल होती हैं
