नेशनल हाईवे 34 पर दौड़ती बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे 70 यात्री

    1
    0

    बुलंदशहर जिले में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नेशनल हाईवे 34 पर एक डग्गामार बस अचानक आग का गोला बन गई। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी ने चलती बस से कूदकर अपनी जान बचा ली।
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के सामने हुई। अचानक बस में धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    ALSO READ: देहरादून हाईवे पर हरीश रावत की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम सुरक्षित

    बताया जा रहा है कि बस बिना फिटनेस के हाईवे पर दौड़ रही थी। आरटीओ विभाग की लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते यात्रियों ने साहस दिखाते हुए बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

    स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    इस घटना के बाद यात्रियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आरटीओ विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है और इस तरह की घटनाएं यात्रियों की जान के लिए खतरा बन सकती हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here