धनंजय-बृजेश के समर्थन में संजय निषाद का बयान भाजपा चाहे तो गठबंधन तोड़ दे! यूपी की सियासत में मचा बवाल

    1
    0

    उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद इन दिनों अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं।हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे धनंजय सिंह और बृजेश सिंह जैसे बाहुबली नेताओं को टिकट देने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने खुलकर कहा ये लोग उस वक्त हमारे संरक्षक थे, जब कांग्रेस और सपा का आतंक था। उस दौर में इन्होंने हमारे समाज और पार्टी को खड़ा करने में मदद की। इसलिए अगर उन्होंने हमारा साथ दिया है, तो वो हमारे दोस्त हैं चाहे कोई उन्हें बाहुबली कहे या कुछ और।उनका ये बयान साफ तौर पर बाहुबली नेताओं के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

    Also Read-Lucknow में रियल एस्टेट कारोबारी ने बाथरूम में खुद को मारी गोली

    संजय निषाद ने न सिर्फ कांग्रेस और सपा पर हमला बोला, बल्कि भाजपा को भी सख्त चेतावनी दी।उन्होंने कहा अगर भाजपा को लगता है कि अब उन्हें हमसे फायदा नहीं है, तो गठबंधन तोड़ दे।”संजय निषाद का कहना है कि निषाद समाज की एकता और आंदोलन ही भाजपा की जीत की असली ताकत है।अगर इस समाज को सम्मान और अधिकार नहीं मिला, तो भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।उन्होंने साफ कहा जब निषाद समाज वोट नहीं देता, तब सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां डूब जाती हैं। भाजपा को भी यह बात समझनी होगी।

    अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या बाहुबली नेता संजय निषाद की पार्टी के सिंबल पर मैदान में उतरेंगे? क्योंकि धनंजय सिंह, जो कभी बसपा सांसद रह चुके हैं, अब भाजपा के करीबी माने जाते हैं।हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में सजा मिलने के कारण उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उनकी पत्नी ने भाजपा के समर्थन में प्रचार किया।धनंजय सिंह का कहना है “जो वोट मेरा है, वही भाजपा का है।, वहीं बृजेश सिंह, जो पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं, अब खुलकर राजनीति में सक्रिय हैं।उन्होंने हाल ही में कई मीडिया इंटरव्यू दिए, जिससे उनकी चुनावी एंट्री की चर्चा तेज हो गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here