बच्चे सहित सड़क दुर्घटना में दो की मौत,एक घायल

    2
    0

    बरेली में देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव पीपरा नानकार निवासी महिला मुन्नी देवी और बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव डंडिया निवासी शिवम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा।

    परिजनों ने बताया मुन्नी देवी भैयादूज पर अपने मायके जिला पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव रमपुरा में भैयादूज करने अपने भाई ओमाचरन के घर गई थी शाम मोटरसाइकिल से घर वापस आ रही थी। मुन्नी देवी के साथ में उनकी लड़की राजेश्वरी का पुत्र शिवम और एक रिश्तेदार मोटरसाइकिल चला रहा था रास्ते में रिछा कस्बा के पास बकेनिया के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी मुन्नी देवी और शिवम की घटना स्थल पर मौत हो गई और मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया

    ALSO READ:सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में लैंडपोर्ट निर्माण का किया निरीक्षण, बोले भारत-नेपाल संबंधों में आएगी नई मजबूती

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार बालों को सूचना दी और मुन्नी देवी , शिवम के शवों को पोस्टमार्टम को भेजा , मोटरसाइकिल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार में मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है। टक्कर मारने वाला ट्रक फरार हो गया पुलिस ट्रक की तलाश कर रही हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here