मुख्यमंत्री योगी का दो दिवसीय दिल्ली-एनसीआर दौरा

    21
    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा आज से शुरू हो गया है। करीब 11 बजे मुख्यमंत्री हिंडन हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के लिए रवाना होंगे।

    ALSO READ:मेरठ में अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख,सेंट्रल मार्केट कॉम्प्लेक्स पर चलेगा बुलडोजर

    दोपहर लगभग 3:30 बजे मुख्यमंत्री दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश सदन पहुंचेंगे। यहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है।

    वहीं 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।