मेरठ में अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख,सेंट्रल मार्केट कॉम्प्लेक्स पर चलेगा बुलडोजर

    1
    0

    मेरठ के सेंट्रल मार्केट कॉम्प्लेक्स का ध्वस्तीकरण आज किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है।
    कॉम्प्लेक्स संख्या 661/6 को गिराने के लिए प्रशासन ने शनिवार को पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को आवास विकास परिषद की ओर से बाजार में मुनादी कराई गई, जिसके बाद व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान खाली कर दिए। संभावित विरोध को देखते हुए पुलिस फोर्स ने मार्केट में डेरा डाल दिया है।

    ALSO READ:यूपी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर अखिलेश का बड़ा हमला

    बताया जा रहा है कि 27 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया जाना है। ऐसे में अवमानना याचिका में फंसने से बचने के लिए प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को प्राथमिकता दी है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद मेरठ प्रशासन हरकत में आ गया है और आज सुबह से ही बुलडोजर कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में पहुंच गया है।

    सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई मेरठ आवास विकास परिषद द्वारा की जा रही है। परिषद ने शुक्रवार को पूरे बाजार में लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराकर व्यापारियों को अवगत कराया कि अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा।

    व्यापारियों ने रातभर में अपना सामान समेटा और परिसर खाली कर दिया। शनिवार सुबह से पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here