सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं यूपी की मंत्री बेबी रानी मौर्य, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा!

    1
    0

    उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य शुक्रवार रात एक बड़े सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। उनकी गाड़ी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद के पास एक ट्रक से टकरा गई, लेकिन ड्राइवर की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के मुताबिक, मंत्री बेबी रानी मौर्य लखनऊ से आगरा लौट रही थीं, तभी 56वें किलोमीटर माइलस्टोन के पास यह हादसा हुआ। हादसे में उनकी फॉर्च्यूनर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि मंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहीं।

    कैसे हुआ हादसा?

    पुलिस के मुताबिक, एक्सप्रेसवे के इस हिस्से में दोनों दिशाओं का ट्रैफिक एक ही लेन से चल रहा था। उसी दौरान मंत्री की कार के आगे चल रहे एक ट्रक का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी से टकरा गया

    Also Read-मुख्यमंत्री योगी का दो दिवसीय दिल्ली-एनसीआर दौरा

    ड्राइवर की सतर्कता ने बचाई जान

    कार चालक ने फौरन वाहन को नियंत्रित कर लिया, जिससे गंभीर हादसा टल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत हालात संभाले और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

    हादसे पर अधिकारियों की प्रतिक्रिया

    सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि किसी को भी चोट नहीं आई है।

    मंत्री का निर्देश

    हादसे के बाद मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here