उत्तर प्रदेश की चंदौली लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा और आत्मविश्वास से भरा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी न सिर्फ युवाओं को सरकारी नौकरियों का तोहफा देगी, बल्कि PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना भी उसका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।2027 में उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटेगी और बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।सपा सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए रोजगार और सामाजिक न्याय दोनों ही सबसे बड़े मुद्दे हैं। उन्होंने बताया कि बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी सपा सरकार बनने पर हर घर को सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा हमारे PDA में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोग शामिल हैं। उनके अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें राजनीतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, यही सपा की प्राथमिकता है।
अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी के साथ भी अन्याय न हो।वीरेंद्र सिंह ने पूर्वांचल में सपा के एक कार्यक्रम की अनुमति न दिए जाने पर भी कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन समाजवादी कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं।बीजेपी प्रशासनिक ताकत के बल पर कार्यक्रम रोक सकती है, लेकिन जनता के दिल से समाजवादी विचार नहीं निकाल सकती।
ALSO READ:सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं यूपी की मंत्री बेबी रानी मौर्य, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा!
सपा कार्यकर्ता जनता के बीच हैं और सच्चाई को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ पर सपा सांसद ने केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय पर निशाना साधा। उन्होंने कहा जब ब्यूरोक्रेट्स ही मंत्री बन जाएंगे, तो उन्हें जमीनी हकीकत का क्या पता होगा? लाखों लोग छठ मनाने घर जाना चाहते हैं, लेकिन ट्रेनों में सीट नहीं है। अगर हजारों स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, तो फिर लोग घर कैसे नहीं पहुंच पा रहे?उन्होंने कहा कि यह समस्या यह दर्शाती है कि सरकार कागज़ पर तो योजनाएं बनाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका कोई असर नहीं होता।बिहार की राजनीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में वीरेंद्र सिंह ने महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार घोषित किए जाने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा तेजस्वी यादव युवा, ऊर्जावान और जनप्रिय नेता हैं। महागठबंधन ने सही समय पर सही फैसला लिया है।
बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है, और निश्चित तौर पर आने वाले चुनाव में बिहार में महागठबंधन की ही सरकार बनेगी।बीजेपी पर हमला बोलते हुए सपा सांसद ने कहा कि भाजपा की राजनीति अब मुद्दों से भटक गई है। उन्होंने कहा भाजपा के पास अब जनता से कहने के लिए कुछ नहीं बचा। न रोजगार दिया, न किसानों को राहत। जनता अब हिसाब मांगेगी और 2027 में सपा को सत्ता में लाकर जवाब देगी।राकेश टिकैत के तेवरों के बाद अब वीरेंद्र सिंह के इस बयान ने सियासी हलचल और बढ़ा दी है।पूर्वांचल से लेकर लखनऊ तक, अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा के आत्मविश्वास ने बीजेपी खेमे में नई चिंता खड़ी कर दी है



