राकेश टिकैत का तीखा वार ! मायावती की हो गई उम्र नहीं लड़ना चाहिये चुनाव

    18
    0

    भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर अपने बेबाक तेवर दिखाए। मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने न सिर्फ बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती पर टिप्पणी की, बल्कि योगी सरकार और केंद्र की नीतियों पर भी जमकर निशाना साधा।राकेश टिकैत ने कहा कि मायावती की अब उम्र हो गई है, उन्हें अब चुनाव के झंझटों में नहीं पड़ना चाहिए। उन्हें आराम करना चाहिए और राजनीति की जगह जनता के बीच जनसेवा पर ध्यान देना चाहिए। उनके इस बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।वहीं उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘हलाल सर्टिफिकेट’ वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा, कोई लाल है, तो कोई हरा… यानी बीफ और नॉनवेज पर बहस हो रही है। अगर कुछ ऑर्गेनिक है, तो उस पर भी सर्टिफिकेट लगाओगे क्या? यह सब नहीं चलेगा।

    जनता अब ऐसे मुद्दों से ऊपर उठ चुकी है।किसानों की समस्याओं को लेकर टिकैत ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हरियाणा में गन्ने के दाम बढ़ाए गए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में अब तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि किसानों के गन्ने का रेट बढ़ाए और उन्हें पूरा भुगतान समय पर करे। किसान देश की रीढ़ हैं, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।साथ ही उन्होंने हाल ही में इकरा हसन पर की गई अभद्र टिप्पणियों को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। टिकैत बोले, किसी भी लड़की या महिला पर गलत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। जो ऐसा करते हैं, उन्हें ये समझना चाहिए कि अगर कोई हमारी बहन-बेटी के बारे में कुछ कहे तो हमें कैसा लगेगा।

    ALSO READ:श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 16 लोग घायल

    समाज में मर्यादा और सम्मान सबसे जरूरी है।राकेश टिकैत के इन बयानों ने एक बार फिर राजनीति में हलचल मचा दी है ,जहां एक ओर उन्होंने किसानों के हक की बात मजबूती से रखी, वहीं दूसरी ओर मायावती और योगी सरकार दोनों पर तीखा हमला बोलकर सियासी तापमान बढ़ा दिया है।