Bihar: मेरे लिए Pawan Singh ने प्रचार किया तो मजबूती मिलेगी- ज्योति सिंह की अपील

    1
    0

    Bihar Election 2025: बिहार के काराकाट से विधानसभा चुनाव लड़ रहीं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को अक्षरा सिंह का सपोर्ट मिला है। ज्योंति सिंह हाल के दिनों में अपने पति पवन सिंह संग विवादों में चर्चा में रहीं। वहीं विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रहीं ज्योंति सिंह को अक्षरा सिंह ने अपना समर्थन दिया है।

    पवन सिंह हैं BJP के स्टार प्रचारक

    अक्षरा सिंह से मिले समर्थन पर जब ज्योति सिंह से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि सिर्फ अक्षरा सिंह ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग हैं जो उनका समर्थन कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए ज्योति सिंह से जब सवाल किया गया कि क्या पवन सिंह भी उनके लिए प्रचार करेंगे तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो मेरे लिए बेहतर होगा। बता दें कि पवन सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

    ज्योति सिंह ने पवन सिंह के प्रचार करने को लेकर कहा कि मैं पवन सिंह से अपील करती हैं कि मेरे लिए वह प्रचार करें, इससे मुझे काफी मजबूती मिलेगी। दरअसल बीते लोकसभा चुनाव में पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ रहे थे। ऐसे में उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उनका प्रचार किया था। वहीं अब जब ज्योति सिंह विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं तो उन्होंने उम्मीद जताई है कि पवन सिंह भी उनका प्रचार करें।

    क्या पवन सिंह करेंगे ज्योति सिंह के लिए प्रचार?

    सवाल यह है कि ज्योति सिंह तो चाहती हैं पवन सिंह उनके लिए प्रचार करें लेकिन क्या पवन सिंह अपनी पत्नी के लिए प्रचार करने मैदान में उतरेंगे। वो भी तब जब भोजपुर सिंगर को भाजपा ने स्टार प्रचारक बनाया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here