अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर बरसे पत्थर, एसडीएम की गाड़ी पर हमला

    1
    0

    महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव असदपुर कयाम में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई शुरू होते ही ग्रामीणों ने जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। हालात बेकाबू होते देख टीम को बीच में ही ऑपरेशन रोकना पड़ा और सुरक्षा कारणों से वापस लौटना पड़ा।

    इसी दौरान वहां से गुजर रहीं अतरौली की एसडीएम की गाड़ी को भीड़ ने घेर लिया और उस पर पथराव कर दिया। हमले में वाहन के शीशे टूट गए। पथराव के बीच एसडीएम ने किसी तरह भागकर जान बचाई, जबकि उनके चालक और गनर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर काबू पाया।

    पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। देर रात एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

    ALSO READ:अब कैसी है श्रेयस अय्यर की तबियत, फैंस को दी खुद जानकारी

    जानकारी के मुताबिकनगर निगम की टीम जैसे ही एक बाउंड्रीवॉल तोड़ने लगी, तभी भीड़ उग्र हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने न केवल टीम पर पथराव किया बल्कि नगर निगम के लोडर ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए। अब गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here