बिहार चुनाव का माहौल गरमाता जा रहा है, और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अपने चरम पर है। इसी कड़ी में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है।
राबड़ी देवी ने चुनावी रैलियों को लेकर तंज कसते हुए कहा “अगर उन्होंने वास्तव में विकास किया होता, तो आज रैलियां करने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती जनता खुद उनके पक्ष में खड़ी होती।”
उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों सिर्फ विपक्ष पर हमले करते हैं, लेकिन जनता के असली मुद्दों पर बात नहीं करते। राबड़ी देवी ने कहा —“वे कोई काम नहीं करते, बस हम पर हमला करते रहते हैं। अगर विकास हुआ है, तो ‘लुकड़ सभा’ करने की क्या ज़रूरत है? उन्हें शर्म आनी चाहिए।” राबड़ी देवी ने विपक्ष की तैयारियों को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार जनता बदलाव चाहती है, और आने वाले चुनावों में विपक्ष की सरकार बनेगी।
ALSO READ:चाचा शिवपाल संग गाजीपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख नज़दीक आ रही है, राज्य का सियासी पारा तेज़ी से चढ़ता जा रहा है। नेताओं के बयानबाज़ी से यह साफ़ है कि बिहार की राजनीति आने वाले दिनों में और भी गरमाने वाली है।



