Home Yogi डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में ‘उत्तर प्रदेश’ बनेगा विकसित भारत की...

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में ‘उत्तर प्रदेश’ बनेगा विकसित भारत की मजबूत नींव- सीएम योगी

136
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की विकास यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नया उत्तर प्रदेश’ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर है और इस यात्रा में प्रदेश अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश में संचालित विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, युवाओं और मातृशक्ति सहित समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। इससे प्रदेश में सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि ईसवी सन् 2026 में डबल इंजन सरकार की विकासपरक नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। साथ ही राज्य सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर और समावेशी विकास का मॉडल बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here