Home Political news मुख्यमंत्री योगी ने वित्त विभाग की समीक्षा की, बजट खर्च में तेजी...

मुख्यमंत्री योगी ने वित्त विभाग की समीक्षा की, बजट खर्च में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

37
0
Filmitics
CM Yogi

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत विभिन्न विभागों को जारी बजट के व्यय को लेकर वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिक बजट प्राविधान वाले प्रदेश के प्रमुख 20 विभागों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

20 प्रमुख विभागों के बजट व्यय की हुई समीक्षा

समीक्षा बैठक में शासन द्वारा जारी बजट स्वीकृतियों, विभागाध्यक्षों द्वारा किए गए आवंटन और अब तक हुए व्यय की स्थिति पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। मुख्यमंत्री ने विभागवार प्रगति का जायजा लेते हुए समयबद्ध बजट उपयोग पर जोर दिया।

बजट व्यय में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, हर अधिकारी की होगी जवाबदेही

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समय से आवंटित बजट का उपयोग सुनिश्चित करें ताकि योजनाएं और परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी हों। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में बजट व्यय की गति धीमी है, वहां तत्काल तेजी लाई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर स्तर पर एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाए, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निर्णय लेने में देरी से रुकता है बजट खर्च

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट के समयबद्ध उपयोग के लिए निर्णय लेने की क्षमता विकसित करें। उन्होंने कहा कि निर्णय में देरी के कारण योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पातीं, इसलिए अधिकारी तुरंत और प्रभावी निर्णय लें।
केंद्र से बजट के लिए मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी करें पैरवी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से बजट जारी होना है, उनके लिए विभागीय मंत्री, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्वयं दिल्ली जाकर पैरवी करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र सरकार को पत्र लिखने के साथ-साथ फोन और अन्य माध्यमों से लगातार फॉलोअप किया जाए। इस प्रक्रिया में मुख्य सचिव को भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

लंबित आवंटन तत्काल जारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को निर्देश दिए कि जिन विभागों का बजट किसी कारणवश अभी तक जारी नहीं हो सका है, उनका आवंटन तुरंत किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय को निर्देश दिए कि जिन विभागों में बजट व्यय की प्रगति धीमी है, उन्हें चिन्हित कर संबंधित मंत्रियों को पत्र भेजा जाए।

2026-27 के बजट की तैयारी अभी से शुरू करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त विभाग को आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारी अभी से शुरू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभागों के साथ बैठक कर बजट मांग की समीक्षा की जाए और पिछले पांच वर्षों के खर्च का आकलन कर नई कार्ययोजना तैयार की जाए।

केंद्र सरकार से बेहतर समन्वय पर जोर

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी बजट के लिए केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय बनाया जाए ताकि समय से बजट आवंटन सुनिश्चित हो सके और विकास कार्यों में कोई बाधा न आये।

https://itreesoftwares.in/filmitics/25-days-of-digital-arrest-mental-torture-and-90-lakh-rupees-of-fraud-lucknow-elderly-man-becomes-victim-of-cyber-fraudsters/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here