Home Entertainment कीर्ति कुल्हारी ने नए साल पर किया प्यार का ऐलान, राजीव सिद्धार्थ...

कीर्ति कुल्हारी ने नए साल पर किया प्यार का ऐलान, राजीव सिद्धार्थ संग रिश्ते को किया ऑफिशियल

53
0

नए साल 2026 की शुरुआत एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने बहुत ही खास अंदाज में की है। ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ फेम कीर्ति ने अपने को-स्टार राजीव सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते को अब ऑफिशियल कर दिया है।

कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह राजीव के साथ अलग-अलग खूबसूरत पलों में नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों कहीं कार में सेल्फी लेते दिखते हैं, तो कहीं ट्रैवल के दौरान साथ बिताए गए प्यारे लम्हे नजर आते हैं। एक तस्वीर में कीर्ति राजीव को प्यार से किस करती भी दिखाई देती हैं। वीडियो के साथ कीर्ति ने कैप्शन लिखा,
“एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है… हैप्पी न्यू ईयर #happy2026”

Also Read- हाई-टेक व्यवस्था के साथ आस्था का पर्व, प्रयागराज में कल से माघ मेला-2026

यह पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। उनकी को-स्टार मानवी गागरू समेत कई सेलेब्स और फैंस ने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

पहले भी रह चुकी हैं शादीशुदा
कीर्ति कुल्हारी ने साल 2016 में एक्टर साहिल सहगल से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया। उस वक्त कीर्ति ने कहा था कि इस अनुभव ने उन्हें और मजबूत बनाया।

सीरीज में भी थे साथ नजर
कीर्ति और राजीव दोनों ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज में साथ नजर आ चुके हैं। इस सीरीज का आखिरी सीजन 19 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था। अब दोनों की रियल लाइफ लव स्टोरी भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here