Home Breaking News 2026 में बजेगी शक्ति कपूर के घर शहनाई, श्रद्धा कपूर ने शादी...

2026 में बजेगी शक्ति कपूर के घर शहनाई, श्रद्धा कपूर ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी!

68
0

साल 2026 की शुरुआत के साथ ही बॉलीवुड से एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है, हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन शक्ति कपूर के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है, उनकी बेटी और बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रद्धा कपूर साल 2026 में शादी करने की तैयारी में हैं, यह दावा हम नहीं कर रहे, बल्कि खुद श्रद्धा कपूर ने शादी को लेकर खुलकर बात की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

श्रद्धा कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, उनकी कोई भी इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आती है तो फैन्स उसमें उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को तलाशने लगते हैं, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ दरअसल, श्रद्धा ने अपने जूलरी ब्रांड पल्मोनास के लिए एक प्रमोशनल वीडियो पोस्ट किया, लेकिन चर्चा जूलरी से ज्यादा उनकी शादी को लेकर होने लगी।

प्रमोशनल वीडियो से शुरू हुई शादी की चर्चा

मंगलवार (6 जनवरी) को शेयर किए गए इस वीडियो में श्रद्धा कपूर बता रही थीं कि आंकड़ों के मुताबिक वैलेंटाइन डे के आसपास सबसे ज्यादा ब्रेक-अप होते हैं, इसके पीछे की वजहों पर बात करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि प्यार के इस मौसम में सिंगल रहने से बचने के लिए लोग उनके गिफ्ट बॉक्स खरीद सकते हैं।

वीडियो के कमेंट सेक्शन में ही एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे सीधा सवाल कर दिया, “शादी कब करोगी @shraddhakapoor जी?” इस सवाल पर श्रद्धा कपूर ने बिना झिझक जवाब दिया, “मैं करूंगी, मैं विवाह करूंगी।”

जवाब के बाद सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

श्रद्धा के इस जवाब के बाद फैन्स के बीच शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं, कमेंट सेक्शन में शादी के ऑफर तक आने लगे। किसी ने लिखा, “मेरे साथ कर लो शादी” तो किसी ने सवाल किया, “मगर मैम कब करोगी?” हालांकि श्रद्धा ने शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया, लेकिन 2026 का जिक्र होते ही अटकलें और तेज हो गईं।

राहुल मोदी संग रिश्ते को लेकर क्या है सच्चाई?

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को पहली बार 2024 की शुरुआत में मुंबई में एक डिनर डेट के दौरान साथ देखा गया था, इसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगीं हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया।

बीच में ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ी थीं, लेकिन दिसंबर 2024 में श्रद्धा ने राहुल के साथ वड़ा पाव डेट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर इन खबरों को खारिज कर दिया, इसके बाद से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है।

क्या 2026 में बनेगी श्रद्धा कपूर दुल्हन?

अब श्रद्धा कपूर के इस बयान के बाद फैन्स को उम्मीद है कि 2026 में वाकई शक्ति कपूर के घर शादी की शहनाई बजेगी हालांकि, दूल्हा कौन होगा और शादी कब होगी, इसका जवाब फिलहाल श्रद्धा के पास ही है, फिलहाल तो इतना तय है कि श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर आने वाला समय काफी दिलचस्प रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here