Home मनोरंजन गोवा में तमन्ना भाटिया का धमाकेदार न्यू ईयर परफॉर्मेंस, 6 मिनट के...

गोवा में तमन्ना भाटिया का धमाकेदार न्यू ईयर परफॉर्मेंस, 6 मिनट के लिए ली 6 करोड़ की फीस

227
0

तमन्ना भाटिया देश की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। अपने शानदार डांस और एक्टिंग से उन्होंने करोड़ों फैंस का दिल जीता है। उनके आइटम सॉन्ग हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ‘आज की रात’, ‘कवाला’ और ‘नशा’ जैसे गाने काफी सुपरहिट रहे हैं।

हाल ही में तमन्ना ने 31 दिसंबर 2025 को गोवा के एक क्लब में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी। नीले रंग के आउटफिट में तमन्ना का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

6 मिनट के लिए ली 6 करोड़ की फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना ने इस इवेंट में सिर्फ 6 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की फीस ली। इसी वजह से उनकी फीस इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। तमन्ना अब हाई फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।

Also Read- गोंडा पहुंचे धनंजय सिंह, राष्ट्रकथा मंच पर दिखी सियासी हलचल

हिट गानों से बनी डांस क्वीन
‘जेलर’ फिल्म का ‘कवाला’, ‘स्त्री 2’ का ‘आज की रात’ और ‘रेड 2’ का ‘नशा’ गाना बेहद हिट रहा है। इन गानों को मिलियंस में व्यूज मिल चुके हैं। बताया जाता है कि ‘रेड 2’ के लिए तमन्ना ने 5 करोड़ और ‘जेलर’ के लिए 3 करोड़ रुपये की फीस ली थी।

वर्क फ्रंट
तमन्ना ने साल 2005 में फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई साउथ और हिंदी फिल्मों में काम किया। उनकी चर्चित फिल्मों में बाहुबली, एंटरटेनमेंट, तूतक तूतक तूतिया, बबली बाउंसर, लस्ट स्टोरी 2, वेदा और सिकंदर का मुकद्दर शामिल हैं।आने वाले समय में तमन्ना ओ रोमियो, रेंगर और रोहित शेट्टी की एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी। फिलहाल उनकी कई फिल्मों की शूटिंग चल रही है।