Home Breaking News गांव तक पहुंची सरकार, लोगों के घर के पास हो रहे काम:...

गांव तक पहुंची सरकार, लोगों के घर के पास हो रहे काम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

90
0

उत्तराखंड के सीमांत और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाली जनता को सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम तेजी से सफलता की ओर बढ़ रहा है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक करीब डेढ़ लाख लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहले आम लोगों को अपने छोटे-बड़े सरकारी कार्यों के लिए जिला मुख्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी, लेकिन अब सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंच रही है और सरकारी सेवाएं गांव और घर के पास ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस पहल से न केवल आम जनता को राहत मिली है, बल्कि सरकार के प्रति लोगों का भरोसा और उत्साह भी बढ़ा है, दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक अब बिना किसी परेशानी के विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ ले पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विकास और नवाचार के क्षेत्र में उत्तराखंड आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है, उन्होंने दावा किया कि राज्य की प्रगति को देखकर प्रतिपक्ष असहज है, लेकिन जनता सच्चाई से भली-भांति परिचित है।

सीएम धामी ने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों और कार्यों को समझती है और आने वाले समय में भी सरकार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।