Home Uttar Pradesh सीएम पुष्कर सिंह धामी आज उत्तर प्रदेश दौरे पर, गोंडा में राष्ट्रकथा...

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज उत्तर प्रदेश दौरे पर, गोंडा में राष्ट्रकथा महोत्सव में होंगे शामिल

47
0

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तर प्रदेश के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रकथा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

यह महोत्सव सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों पर आधारित होगा, जिसमें देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रभाव और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित रहकर आयोजन को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 3:15 बजे श्रीराम मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और विशेष दर्शन की रूपरेखा तय की गई है।

अयोध्या यात्रा पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री शाम को देहरादून लौटेंगे। शाम 6:30 बजे वे कैंप कार्यालय, देहरादून में शासकीय कार्यों का निपटारा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गोंडा और अयोध्या दोनों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here