साल 2004 उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ लेकर आया। फूलपुर लोकसभा सीट से अतीक अहमद सांसद बने और विधानसभा सीट अपने भाई अशरफ के लिए खाली की। लेकिन उपचुनाव में मायावती ने अतीक के कट्टर विरोधी राजू पाल को टिकट देकर सियासी शतरंज की ऐसी चाल चली, जिसने वर्षों से कायम अतीक परिवार के वर्चस्व को पहली बार चुनौती दी।नतीजा चौंकाने वाला रहा राजू पाल ने मामूली अंतर से खालिद अजीम को हराकर वह सीट छीन ली, जिस पर 1989नवासी से अतीक का दबदबा था।
25 जनवरी 2005 को राजू पाल की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या 24 फरवरी 2023 को हुई एक ऐसी घटना जिसने प्रदेश की राजनीति को झकझोर दिया।उमेश पाल की हत्या के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 फरवरी 2023 को विधानसभा में यह शपथ ली कि उनकी सरकार माफियाओं को “मिट्टी में मिला देगी।” इसके करीब पचास दिन बाद, 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में अतीक अहमद की भी हत्या हो गई।
अतीक अहमद के उदय और पतन की कहानी यह भी बताती है कि कैसे एक समय था जब जेल की दीवारें सत्ता की राह में रुकावट नहीं बनती थीं। सांसद विधायक के पद, राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक ढील सब मिलकर ऐसे तंत्र का निर्माण करते थे, जहाँ “कानून” से ज़्यादा “रसूख” चलता था।लेकिन हालिया वर्षों में यह परिदृश्य बदलता दिखा। योगी सरकार के कार्यकाल में अतीक और उनके परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज़ हुई, मामलों की सुनवाई आगे बढ़ी और गिरफ़्तारियाँ हुईं। अतीक ,मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में उसका रसूख इस कदर था कि वह सत्ता के साथ बराबरी की मुद्रा में खड़ा दिखाई देता था। मुलायम सिंह उनके कुत्ते के साथ हैंडशेक करते थे अतीक की हत्या के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज़ हुई कि क्या उनके पास ऐसी संवेदनशील जानकारियाँ थीं, जो कई प्रभावशाली लोगों को असहज कर सकती थीं।
ये दावे और आशंकाएँ सार्वजनिक बहस का हिस्सा जरूर बनीं, लेकिन इन्हें प्रमाणित करने वाली आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई। फिर भी, यह बहस अपने आप में एक बड़ी सच्चाई की ओर इशारा करती है कि जब अपराध और राजनीति लंबे समय तक साथ चलते हैं, तो ‘राज़’ सत्ता का सबसे बड़ा हथियार बन जाते हैं अतीक अहमद की कहानी हमें यह सिखाती है कि अपराध का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण आखिरकार उसी व्यवस्था को खा जाता है, जिसने उसे पाला था।उत्तर प्रदेश की राजनीति आज जिस मोड़ पर खड़ी है, वहाँ सबसे बड़ा सवाल यही है क्या यह अध्याय वास्तव में बंद हुआ है, या सिर्फ उसका सबसे चर्चित चेहरा खत्म हुआ है?क्योंकि जब तक “राज़” सत्ता से ज़्यादा मजबूत रहेंगे, तब तक लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता।


