Home Accident फतेहपुर में कोहरे का कहर हाईवे पर भिड़े 7 वाहन, बेटे की...

फतेहपुर में कोहरे का कहर हाईवे पर भिड़े 7 वाहन, बेटे की मौत, मां समेत 7 घायल

41
0

जनपद फतेहपुर में घने कोहरे ने एक बार फिर कहर बरपा दिया। कानपुर–प्रयागराज नेशनल हाईवे पर मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव के पास सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे एक रोडवेज बस, कार समेत कुल सात वाहन आपस में टकरा गए।

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में कार सवार युवक यश की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां सीमा देवी समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला सीमा देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया गया, जिससे यातायात को धीरे-धीरे सुचारू किया जा सका। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस ने घने कोहरे के बीच वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here