सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हलियापुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर 79.3 पर एक एंबुलेंस अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि एंबुलेंस सेना के एक जवान का शव लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और हलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के बाद घायलों को पिठला स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।घटना की पुष्टि हलियापुर थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने की है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और

