उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में सरकार के महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।कैबिनेट बैठक के लिए तैयार परिसर में चंपावत की लोकसंस्कृति की खास झलक देखने को मिलेगी। बैठक स्थल को ऐपण और जनजातीय कला से सजाया गया है। इसके साथ ही स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को भी इस आयोजन से जोड़ा गया है।
SHG की महिलाओं ने सजावट से लेकर वीआईपी मेहमानों के लिए तैयार किए जाने वाले उपहारों की जिम्मेदारी संभाली है।सरकार की इस पहल के जरिए कैबिनेट बैठक को सिर्फ नीतिगत फैसलों तक सीमित न रखते हुए स्थानीय संस्कृति, हुनर और महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने का संदेश देने की कोशिश की गई है। चंपावत में होने वाली यह पहली कैबिनेट बैठक पहाड़ की संस्कृति और विकास को सरकार के एजेंडे के साथ जोड़ने के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।

