Lucknow News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच यह मुलाकात 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई। इस दौरान दोनों पड़ोसी राज्यों के आपसी हितों, विकास कार्यों और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को परशुराम कुंड का पवित्र जल भी भेंट किया।
5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने लखनऊ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में शिष्टाचार भेंट हुई।इस दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच आपसी सहयोग, विकास कार्यों और दोनों राज्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया परशुराम कुंड का पवित्र जल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को परशुराम कुंड का पवित्र जल भेंट किया। इस भेंट को मुलाकात का विशेष आकर्षण माना गया।दोनों मुख्यमंत्रियों की इस मुलाकात में पड़ोसी राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी हितों से जुड़े विषय प्रमुख रहे।
उत्तराखंड महोत्सव और राइजिंग भारत समिट में भी शामिल हुए धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने लखनऊ दौरे के दौरान उत्तराखंड महोत्सव और राइजिंग भारत समिट जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।उनके इस लखनऊ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच आपसी संबंधों और सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

