Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » Gorakhpur News: गोरखपुर में अखिलेश यादव का PDA रथ रोड शो जारी, करजहां से चौरीचौरा की ओर बढ़ा काफिला
    Political news Uttar Pradesh

    Gorakhpur News: गोरखपुर में अखिलेश यादव का PDA रथ रोड शो जारी, करजहां से चौरीचौरा की ओर बढ़ा काफिला

    Laxmi SinghBy Laxmi SinghNovember 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Akhilesh Yadav Gorakhpur Visit: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गोरखपुर दौरा जारी है। उनके PDA रथ के साथ निकला रोड शो करजहां से होते हुए चौरीचौरा के देवकही गांव की ओर बढ़ रहा है। रास्ते में हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद हैं। रामनगर करजहां चौराहे पर जेसीबी यानी बुलडोजर सजाकर अखिलेश यादव का स्वागत किया गया। रोड शो में भारी भीड़ के चलते उनका काफिला निर्धारित समय से पीछे चल रहा है।

    Gorakhpur Road Show: एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

    जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव दोपहर करीब 12 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।एयरपोर्ट से निकलने के बाद अखिलेश यादव PDA रथ पर सवार होकर करीब 20 किलोमीटर लंबे रोड शो के लिए रवाना हुए। यह रोड शो गोरखपुर एयरपोर्ट से चौरीचौरा के देवकही गांव तक प्रस्तावित है।

    करजहां में बुलडोजर सजाकर हुआ अखिलेश यादव का स्वागत

    अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान रामनगर करजहां चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जेसीबी यानी बुलडोजर को सजाकर उनका स्वागत किया।जानकारी के मुताबिक, दोपहर 2:24 बजे करजहां में बुलडोजर खड़ा नजर आया, जबकि दोपहर 3:07 बजे अखिलेश यादव का काफिला करजहां पहुंचा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।PDA रथ के साथ चल रहे काफिले को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी रही।

    चौरीचौरा में शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

    CM Yogi News: लखनऊ में सीएम योगी से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, परशुराम कुंड का पवित्र जल किया भेंट

    अखिलेश यादव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें दोपहर 2 बजे चौरीचौरा के देवकही गांव पहुंचना था। यहां शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित है।इसके साथ ही पूर्व छात्रनेता विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी उन्हें शामिल होना है।हालांकि, रोड शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ने के कारण उनका काफिला निर्धारित समय से पीछे चल रहा है।

    हरिशंकर तिवारी के परिवार से भी करेंगे मुलाकात

    कार्यक्रम के अनुसार, चौरीचौरा से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अखिलेश यादव को करीब 3:45 बजे जटाशंकर स्थित तिवारी हाता पहुंचना है।यहां वे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम करीब 4:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर लखनऊ लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।

    गोरखपुर में PDA रथ रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

    अखिलेश यादव के गोरखपुर दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट से लेकर करजहां और चौरीचौरा तक जगह-जगह समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है।फिलहाल अखिलेश यादव का काफिला करजहां से चौरीचौरा के देवकही गांव की ओर बढ़ रहा है। रोड शो में उमड़ी भीड़ के कारण कार्यक्रम में देरी हो रही है।

    AKHILESH yadav Chauri Chaura Gorakhpur news Karjahan PDA Rath samajwadi party UP politics
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleCM Yogi News: लखनऊ में सीएम योगी से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, परशुराम कुंड का पवित्र जल किया भेंट
    Next Article UP Politics: कानून व्यवस्था पर CM योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- याद करिए दंगों का दौर; सपा ने किया पलटवार
    Laxmi Singh

    Related Posts

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण

    November 18, 2026

    यूपी में पंचायत चुनाव पर फिर लगा ब्रेक! 6 महीने और बढ़ेगा निवर्तमान प्रधानों का कार्यकाल, योगी कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    November 18, 2026

    कुंडा में राजा भैया की रामकथा में उमड़ा जनसैलाब, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत

    November 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.