ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग बिग बैश (BBL) में एक बार फिर पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की सरेआम बेइज्जती देखने को मिली। शुक्रवार 16 जनवरी को सिडनी थंडर और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले गए मुकाबले में बाबर आजम न सिर्फ अपनी धीमी बल्लेबाजी को लेकर सवालों में घिरे, बल्कि टीम के ही साथी स्टीव स्मिथ ने मैदान पर उन्हें खुलेआम नकार दिया। मैच के दौरान हुआ यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है और बाबर आजम का गुस्से में बैट पटकने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की ओर से ओपनिंग करने आए बाबर आजम और स्टीव स्मिथ। शुरुआती 10 ओवर में टीम ने बिना विकेट गंवाए 107 रन बना लिए, लेकिन यहीं से बाबर की धीमी बल्लेबाजी टीम पर भारी पड़ने लगी। स्टीव स्मिथ ने 27 गेंदों पर 57 रन तो वही
बाबर आजम ने 33 गेंदों पर 46 रन बनाए।
जहां स्मिथ तेजी से रन बटोर रहे थे, वहीं बाबर की स्ट्राइक रेट 140 से भी नीचे बनी हुई थी, जो टी20 जैसे फॉर्मेट में साफ तौर पर टीम की रफ्तार रोक रही थी। पारी के 11वें ओवर में बाबर आजम ने लॉन्ग-ऑन की ओर शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े स्टीव स्मिथ ने उन्हें साफ तौर पर वापस भेज दिया। यह पल बाबर के लिए बेहद शर्मनाक साबित हुआ। ओवर खत्म होते ही बाबर ने हाथ हिलाकर नाराजगी जताई
मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने बिना लाग-लपेट के साफ कर दिया कि बाबर की सोच टीम के प्लान से मेल नहीं खा रही थी। स्मिथ ने कहा— “बाबर चाहते थे कि पावर सर्ज तुरंत लिया जाए, लेकिन मैंने मना कर दिया। मेरा प्लान था एक ओवर बाद छोटी बाउंड्री को टारगेट करना और हमने वही किया। शायद बाबर को मेरा सिंगल ठुकराना पसंद नहीं आया।” इस बयान को सोशल मीडिया पर बाबर की क्रिकेटिंग समझ पर सवाल के तौर पर देखा जा रहा है। 12वें ओवर में पावर सर्ज लिया गया और स्टीव स्मिथ ने रायन हेडली की गेंदों पर 32 रन कूट दिए। तीन छक्के, एक फ्री-हिट पर चौका और शानदार कवर ड्राइव—इस ओवर ने साबित कर दिया कि स्मिथ की रणनीति बिल्कुल सही थी।

पारी के 13वें ओवर में नाथन मैकएंड्रयू की गेंद पर बाबर आजम आउट हो गए । आउट होने के बाद बाबर अपना आपा खो बैठे और सीमा रेखा के कुशन पर बैट मारते हुए पवेलियन लौटे।
बाबर ने 39 गेंदों पर 47 रन बनाए, उनकी स्ट्राइक रेट करीब 120 रही, जो इस बड़े लक्ष्य के सामने नाकाफी साबित हुई।





