Home Prayagraj माघ मेले में सतुआ बाबा का दिखा जलवा ,डेढ़ करोड़ की मर्सिडीज...

माघ मेले में सतुआ बाबा का दिखा जलवा ,डेढ़ करोड़ की मर्सिडीज बनी आकर्षण का केंद्र

50
0

प्रयागराज के संगम तट पर चल रहे माघ मेले में जहां रोज़ाना लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं इन दिनों चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बने हुए हैं सतुआ बाबा। योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी माने जाने वाले सतुआ बाबा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह आध्यात्म नहीं बल्कि उनका लक्ज़री काफिला है।

डिफेंडर और पोर्श के बाद अब सतुआ बाबा माघ मेले में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की मर्सिडीज के साथ पहुंचे हैं।जैसे ही सतुआ बाबा की नई मर्सिडीज मेले में दाखिल हुई, देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। साधु-संतों और श्रद्धालुओं के बीच खड़ी यह चमचमाती लग्ज़री कार लोगों के लिए कौतूहल और चर्चा का विषय बन गई। खास बात यह रही कि सतुआ बाबा ने अपने शिविर में मर्सिडीज की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई, जिससे यह दृश्य और भी खास बन गया। सतुआ बाबा ने इस मौके पर कहा कि समय के साथ माघ मेले का स्वरूप बदल रहा है।

उनके शब्दों में, “पहले लोग मेले से खिलौने और छोटी चीजें लेकर लौटते थे, आज देश प्रगति कर रहा है। अब आधुनिक सुविधाएं और लग्ज़री भी आकर्षण का केंद्र हैं।”उन्होंने साफ किया कि यह केवल महंगी गाड़ियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि सनातन परंपरा की निरंतर यात्रा है, जो समय के साथ आगे बढ़ती रहती है।

भारत को ‘सोने की चिड़िया’ बताते हुए सतुआ बाबा ने कहा कि आने वाला दौर देश के लिए स्वर्णिम होने वाला है। सतुआ बाबा ने समाज को भी सधा हुआ संदेश दिया। उन्होंने मतभेद और विवाद से दूर रहकर सकारात्मक सोच और संवाद अपनाने की अपील की। भारत की तुलना सूर्य से करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग अंधकार फैलाएंगे, समाज उन्हें स्वीकार नहीं करेगा, लेकिन जो अच्छाई और प्रकाश का मार्ग दिखाएंगे, उनका स्वागत होगा। गौरतलब है कि हाल ही में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सतुआ बाबा का नाम लेकर नाराजगी जताई थी, लेकिन इसके बाद खुद सीएम योगी आदित्यनाथ सतुआ बाबा के शिविर पहुंचे। इसके बाद साफ हो गया कि सत्ता के शीर्ष पर सतुआ बाबा की पकड़ मजबूत है।आज माघ मेले में सतुआ बाबा सिर्फ एक संत नहीं, बल्कि आस्था, सत्ता और स्टेटस के संगम की सबसे चर्चित पहचान बन चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here