Home Accident बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में तीन की...

बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

35
0

मेरठ-बुलंदशहर नेशनल हाईवे-334 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।

हादसा थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के चिड़ावक गांव के पास हुआ। मृतक युवक मेरठ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।

एसपी सिटी बुलंदशहर शंकर प्रसाद ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here