Home National दिल्ली में ED की बड़ी कार्रवाई, लूथरा ब्रदर्स के ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में ED की बड़ी कार्रवाई, लूथरा ब्रदर्स के ठिकानों पर छापेमारी

44
0

दिल्ली में शुक्रवार (23 जनवरी) सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लूथरा ब्रदर्स के कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में सामने आया है कि लूथरा ब्रदर्स का 42 शेल कंपनियों का नेटवर्क है, जिनके जरिए अवैध लेन-देन किया जा रहा था। खास बात यह है कि ये सभी कंपनियां दिल्ली के एक ही पते पर रजिस्टर्ड पाई गई हैं और इनके जरिए करोड़ों रुपये के काले धन को सफेद किया जाता था।

अवैध लेन-देन के सबूत मिले

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान ED को कई संदिग्ध और गैरकानूनी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं। एजेंसी अब लूथरा ब्रदर्स से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। उत्तरी दिल्ली में स्थित उनके कार्यालयों की तलाशी ली जा रही है, जहां से शेल कंपनियों के संचालन का शक है। इसके अलावा गोवा में मौजूद उनके ठिकानों और क्लब से जुड़े दफ्तरों की भी जांच की जा रही है।

Also Read- मोदीनगर में स्कूटी हादसा: भाई-बहन पुल से गंदे नाले में गिरे, बाल-बाल बचे

दिल्ली और गोवा में 8–9 जगहों पर रेड

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली और गोवा में 8 से 9 स्थानों पर तलाशी चल रही है। इनमें दिल्ली के आउट्रम लेन (किंग्सवे कैंप), तत्वम विला और गुरुग्राम की कुछ जगहें शामिल हैं। जांच एजेंसी का फोकस उन दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों पर है, जिनसे अवैध फंड के स्रोत का पता चल सके।

गोवा में स्थानीय अधिकारियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई

ED ने गोवा में उस समय के सरपंच रोशन रेडकर और पंचायत सेक्रेटरी रघुवीर बागकर के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। दोनों पर गैरकानूनी ट्रेड लाइसेंस और NOC जारी करने समेत कई गंभीर आरोप हैं।

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड से भी जुड़ा मामला

गौरतलब है कि गोवा के एक नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हुए थे। हादसे के वक्त क्लब में करीब 100 लोग मौजूद थे। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह ज्वलनशील डेकोरेशन सामग्री बताई गई थी, जबकि बाद में फायर सेफ्टी नियमों के गंभीर उल्लंघन भी सामने आए।फिलहाल ED की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़ी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here