Home Cricket चौथे टी-20मैच मे न्यूजीलैंड ने भारत को हराया

चौथे टी-20मैच मे न्यूजीलैंड ने भारत को हराया

38
0

विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया।  जहां दोनों टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली।

न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया ने महज 9 रन के स्कोर तक अपने दो अहम विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शुरुआती ओवरों में पवेलियन लौट गए।


रिंकू सिंह ने भी कुछ अच्छे शॉट लगाए वही आखिरी मे शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक समय भारतीय टीम की इस मैच में वापसी करा दी थी लेकिन उनके आउट होते ही टीम की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

लगातार गिरे विकेटों के चलते भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया और रन चेज मुश्किल होता चला गया। हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। हालांकि इस श्रृंखला में भारतीय टीम पहले ही 3-से आगे थी वही चौथा मैच जीत कर न्यूजीलैंड की टीम ने इस सीरीज मे अपना खाता खोला |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here