Home Uttar Pradesh सेंट्रल एकेडमी, बाराबंकी में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफल समापन

सेंट्रल एकेडमी, बाराबंकी में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफल समापन

सेंट्रल एकेडमी विद्यालय, बाराबंकी में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन विद्यालय के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।


इस स्वास्थ्य शिविर में आस्था हॉस्पिटल से डॉ. वीरेंद्र पटेल, डॉ. श्रेया कुमारी (एम.डी. फिजिशियन), डॉ. विमल कुमार यादव (बी.डी.एस.), नर्सिंग स्टाफ रोली तथा मेडिकल स्टाफ संदीप कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसके साथ ही टाटा इमेज लैब से मोहम्मद सुफियान, लाल पैथ लैब से डॉ. राजीव श्रीवास्तव, सुबोध वर्मा, सचिन यादव एवं अंकिता, तथा जैन नर्सिंग होम से डॉ. विनय कुमार जैन (फिजिशियन), डॉ. एम. एल. गुप्ता (जनरल मेडिसिन), डॉ. ज्योति गुप्ता (आई सर्जन), डॉ. ऋषि कुमार सिंह (डेंटल सर्जन) सहित नर्सिंग स्टाफ आयुष गौतम, सचिन गुप्ता, कृष्णा मौर्य, अंजली सिंह एवं सुधाकर मिश्रा ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


शिविर के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों का फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार जैन ने अपने संबोधन में अभिभावकों को संतुलित आहार, ठंड से बचाव, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छता अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि इन उपायों से अनेक रोगों से काफी हद तक बचाव संभव है।
लाल पैथ लैब के संयोजक राजू श्रीवास्तव द्वारा शिविर में विशेष पहल करते हुए मात्र दस-दस रुपए में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल आदि की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसका अभिभावकों ने भरपूर लाभ उठाया।


विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संचिता श्रीवास्तव ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, लैब प्रतिनिधियों एवं नर्सिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया और ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों एवं समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इसी के साथ सेंट्रल एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर/स्वास्थ्य मेले का विधिवत समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here