टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर लगातार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 196 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। भारत की इस जीत के नायक रहे ओपनर संजू सैमसन ,जिन्होंने 50 गेंदों में 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

पिछले कुछ समय से संजू सैमसन की फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन नॉकआउट जैसे अहम मुकाबले में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी आलोचनाओं का जवाब दे दिया। उनकी पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वह शतक से सिर्फ तीन रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त साबित हुई।
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन इस मैच में ज्यादा कुछ कर नहीं पाए हालांकि कप्तान सूर्यकुमार ने संजू सैमसंग के साथ मिलकर भारतीय पारी को जरूर संभाला लेकिन वह भी 18 रन बनाकर आउट हो गए मैच के अंतिम क्षणों में तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण योगदान देकर भारत को जीत के लक्ष्य तक पहुंचाया।
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक भारतीय टीम ने इतने बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं किया था भारत द्वारा सफलतापूर्वक हासिल किया गया यह सबसे बड़ा लक्ष्य बन गया है। भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर यह मुकाबला अपने नाम किया। साथ ही, इस मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की यह पहली हार रही।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 196 रन बनाए। टीम की ओर से रोस्टन चेस ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, जबकि होप ने 32 रनों का योगदान दिया।
मध्यक्रम में पावेल ने 34 रन और होल्डर ने 37 रन का योगदान देकर अपनी टीम के स्कोर को 195 तक पहुंचाया। भारतीय गेंदबाजी की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। अब टीम की नजर सेमीफाइनल मुकाबले पर है, जहां खिताब की राह और भी रोमांचक होने वाली है।



