उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत 18 से 25 मार्च के बीच लखनऊ, झांसी और वाराणसी में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
इन रोजगार मेलों में विभिन्न निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और युवाओं को उनकी योग्यता व कौशल के आधार पर नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को सीधे कंपनियों के साथ जुड़ने और इंटरव्यू के जरिए नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
प्रदेश सरकार की प्राथमिकता युवाओं को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसी दिशा में कौशल विकास मिशन के माध्यम से लगातार रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।





