Home Uttrakhand उत्तराखंड बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 41 घंटे की कार्यवाही में...

उत्तराखंड बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 41 घंटे की कार्यवाही में 12 विधेयक और 4 अध्यादेश पारित

84
0

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 9 मार्च से शुरू हुआ यह सत्र कई अहम विधायी और वित्तीय फैसलों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट सदन में पारित किया गया, जो प्रदेश के विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने सत्र के समापन पर जानकारी देते हुए बताया कि पूरे बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही कुल 41 घंटे 10 मिनट तक चली। इस दौरान सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य पूरे किए गए।
सत्र के दौरान सदन में 4 अध्यादेश और 12 विधेयक प्रस्तुत किए गए, जिन्हें चर्चा के बाद पारित किया गया। इसके अलावा सरकार की ओर से 5 सरकारी संकल्प भी सदन में लाए गए, जिन पर सदन में विचार-विमर्श हुआ।

बजट सत्र के दौरान विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों के साथ ही प्रदेश के विकास, जनहित और विभिन्न सामाजिक-आर्थिक विषयों को भी सदन में उठाया। इन मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा हुई और सरकार की ओर से जवाब भी दिए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्यवाही लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप संचालित की गई और सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here