Home Breaking News कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई UPP SI सीधी भर्ती परीक्षा, 16 केंद्रों...

कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई UPP SI सीधी भर्ती परीक्षा, 16 केंद्रों पर 21,120 अभ्यर्थी शामिल

127
0

प्रतापगढ़-उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार से प्रतापगढ़ जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। दो दिवसीय इस परीक्षा में कुल 21,120 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा के लिए जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। कॉलेज गेट से लेकर परीक्षा कक्ष तक अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साधनों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके।

शहर के एमडीपीजी कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।