Home Crime रिश्तों का कत्ल और ‘हवस’ का घिनौना खेल: तीन महीने से फरार...

रिश्तों का कत्ल और ‘हवस’ का घिनौना खेल: तीन महीने से फरार पिता गिरफ्तार, सौतेली बेटी की अस्मत से की थी दरिंदगी

195
0

बाराबंकी जनपद के थाना जहांगीराबाद पुलिस ने रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात के आरोपी मोहम्मद वैश को आखिरकार दबोच लिया है। आरोपी पर अपनी ही सौतेली बेटी के साथ दुराचार का गंभीर आरोप है। पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में तीन महीने से फरार चल रहे इस कलयुगी पिता की गिरफ्तारी के बाद अब उस पीड़ित मासूम को न्याय की उम्मीद जगी है जिसका विश्वास उसी के घर की चारदीवारी के भीतर तार-तार कर दिया गया था।

घटना की शुरुआत तब हुई जब आरोपी मोहम्मद वैश ने अपनी पहली पत्नी के इंतकाल के बाद एक ऐसी महिला से निकाह किया जिसकी पहले से एक बेटी समेत और संताने थी। आरोपी ने रक्षक बनने के बजाय भक्षक का रूप धारण कर लिया और मासूम बच्ची पर अपनी काली नजर डाल दी। आए दिन गंदी नजर रखना और फिर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद जब मामला खुला तो पीड़िता की मां ने हिम्मत जुटाकर पुलिस की चौखट पर दस्तक दी। मेडिकल परीक्षण और शुरुआती जांच में दरिंदगी की पुष्टि होने के बाद आरोपी फरार हो गया था और लगातार ठिकाने बदल रहा था।

बुधवार 18 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर ग्राम भीतरी पीरबटावन निवासी मोहम्मद वैश को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है। समाज को झकझोर देने वाली यह घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here