Home Cricket IPL Indian Premier League बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए रखी जाएँगी...

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए रखी जाएँगी खाली

20
0

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बेहद संवेदनशील और भावनात्मक निर्णय लेते हुए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटों को हमेशा के लिए खाली रखने का निर्णय लिया है।इन 11 सीटों को स्टेडियम में हमेशा के लिए खाली रखा जाएगा, चाहे वह आईपीएल मैच हो या किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन।

बेंगलुरु में RCB ने 2025 में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत का जश्न मनाया था। उत्साह और खुशी के बीच, जैसे ही तैयारियां चल रही थीं, मैदान के बाहर अत्यधिक संख्या में फैंस जमा हो गए। भारी भीड़ और अपर्याप्त सुरक्षा प्रबंधन के कारण भीड़भाड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए थे वहीं अब आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले आरसीबी और KSCA ने फैसला किया है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के एक प्रमुख हिस्से में 11 सीटों को भविष्य के किसी भी कार्यक्रम के लिए नहीं बेचा जाएगा। ये सीटें अब दिवंगत 11 लोगों की याद में सुरक्षित रखी जाएँगी और उनकी स्मृति को सम्मानित करने का प्रतीक रहेंगी।

इसके अलावा एक स्मृति-शिल्प भी लगाए जाने की योजना है, ताकि आने वाले समय में भी यह याद रहे कि यह त्रासदी कैसी थी और जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उन्हें हमेशा याद रखा जाए।

RCB के फैंस भारत भर में अत्यंत उत्साही माने जाते हैं, और टीम की जीत पर खुशी जताने के लिए लाखों लोग स्टेडियम के बाहर इकट्ठा होते हैं। पिछले साल की  घटना इस बात को  याद दिलाती है कि कितना प्रेम और जोश फैंस के दिलों में उमड़ता है, परंतु सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा जाना भी उतना ही आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here