Home Accident झांसी में भीषण सड़क हादसा,दर्जनों सवारियां घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

झांसी में भीषण सड़क हादसा,दर्जनों सवारियां घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

14
0

झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब झांसी से उरई जा रही सरकारी रोडवेज बस ने ओवरटेक करते समय आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसी बीच पीछे से आ रही सवारी कार भी दोनों वाहनों से जा टकराई।

अचानक हुए इस हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस घायल यात्रियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर लाने में जुट गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

अभी तक मेडिकल कॉलेज में कुल 13 लोगों को भर्ती कराया गया है। जिनमें रिचा साहू, सूरज, आर्यन, उदय, राजीव कुशवाहा, सत्यम, रागिनी समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन कुछ की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम उन्हें लगातार मॉनिटर कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और मेडिकल कॉलेज की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here