देहरादून: राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आज दून बुक फेस्टिवल का भव्य आगाज़ हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फेस्टिवल का उद्घाटन किया।
फेस्टिवल 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलेगा और साहित्य प्रेमियों के लिए लाखों पुस्तकों का विशाल संग्रह प्रस्तुत करेगा। यह फेस्टिवल साहित्य, भाषा और ज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक विशेष मंच के रूप में उभर कर सामने आया है।
फेस्टिवल में क्या खास है?
बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न विषयों की किताबें उपलब्ध।
नई पीढ़ी को किताबों से जोड़ने और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना।
स्कूलों और संस्थानों के लिए एक शैक्षिक अनुभव।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि,”आज के एआई युग में भी किताबों का महत्व कम नहीं हुआ है। बच्चों के समग्र विकास के लिए पढ़ने की आदत बेहद जरूरी है।” उन्होंने स्कूलों, संस्थानों और अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को इस फेस्टिवल में जरूर लेकर आएं ताकि वे किताबों के प्रति रुचि विकसित कर सकें।






